पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआदहारी रेलवे स्टेशन पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणी का विरोध कर रहे लोगों ने एक लोकल ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि हमले के कारण लालगोला लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं l उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिलों में भी हिंसा की खबर है।
13 Jun 2022 07:19AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया क्योंकि उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने से पहले पार्टी नेता राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को उसी पर रैली करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। ईडी के समन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में विरोध
13 Jun 2022 05:26AM,by: Babuaa Desk
विजयवाड़ा नगर निगम के 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाबी बाग में दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए भारत दर्शन पार्क का भ्रमण किया। यहां स्क्रैप और वेस्ट से बनाई गई भारत की प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की अनुकृतियों को देखा और पार्क की भव्यता, व्यापकता और सुंदरता से प्रभावित हुए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह अनोखा पार्क दिल्ली को नई पहचान दे रहा है। इस तरह का पार्क वह विजयवाड़ा शहर में भी बनाएंगे।
13 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। दिल्ली के 11 में से 6 जिलों में संक्रमण दर 2 फीसदी के पार हो गई है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 31 मई से छह जून तक के आंकड़ों से हुआ है। दक्षिणी और मध्य दिल्ली में सबसे अधिक मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये दोनों जिले यलो जोन में पहुंच गए हैं।।। राजधानी में बीते एक सप्ताह से लगातार संक्रमण दर बढ़ रहा है। बीते एक जून को जहां नए मामलों की संख्या 368 थी, वह 11 जून तक 795 पर पहुंच गई है। वहीं, बीते 11 दिनों में संक्रमण दर भी 1.7 फीसदी से 4.1 फीसदी पर पहुंची है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार कोरोना नियमों में लापरवाही व एक शहर से दूसरे शहरों में घूमने के लिए पहुंच रहे लोगों की वजह से संक्रमण को रफ्तार मिल रही है।
13 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





