महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या पर प्रतिक्रिया दी और पूछा कि क्या बीजेपी वहां हनुमान चालीसा पढ़ेगी। ठाकरे ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा 'हिंदुत्व' 'गदाधारी' है।" "राहुल भट को जम्मू-कश्मीर में तहसील कार्यालय में आतंकवादियों ने मार डाला था, अब आप (भाजपा) क्या करेंगे? क्या आप वहां हनुमान चालीसा पढ़ेंगे?" उन्होंने कहा। क्या आप वहां (भट की हत्या पर)हनुमान चालीसा पढ़ेंगे ?: ठाकरे
15 May 2022 05:31AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के पंचायत, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चर्चा के दौरान किसानों को डायरेक्ट सब्सिडी की सिफारिश की है। कृषि पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, अभी कृषि क्षेत्र में वस्तुओं पर सब्सिडी मिलती है। कई किसानों को उस चीज की जरूरत नहीं होती। तो उनको लाभ भी नहीं मिल पाता। सब्सिडी सीधे किसान के खाते में पहुंचे तो उस इनपुट का फायदा वह अपनी जरूरत के मुताबिक उठा पाएगा। सिंहदेव ने कहा, न्याय योजना की सोच को छत्तीसगढ़ ने किसानों के संदर्भ में अपनाया है। यहां किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना का फायदा मिल रहा है। चिंतन शिविर : सिंहदेव ने डायरेक्ट सब्सिडी की सिफारिश की
15 May 2022 04:20AM,by: Babuaa Desk
शनिवार दोपहर रायपुर पश्चिम के विधायक और राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी अपनी बात रखी। बताया जा रहा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में विकास ने संगठन के सामने मौजूद चुनौतियाें का जिक्र किया। विकास, कांग्रेस की उस समिति के सदस्य हैं जिसका गठन कांग्रेस संगठन के बारे में सुझाव देने के लिए हुआ है। मुकुल वासनिक को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चिंतन शिविर : विधायक विकास उपाध्याय ने भी रखी बात
15 May 2022 04:19AM,by: Babuaa Desk
इस सवाल का जवाब देते हुए राज्य के वरिष्ठ वकील और राजनीतिक विश्लेषक संदीप दत्ता चौधरी कहते है, "दरअसल मुख्यमंत्री बिप्लव देव के खिलाफ कई कारणों से आज जो माहौल है उसमें काफी विरोधी लहर है. इसके अलावा बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले लोगों से जो वादे किए थे उनको बिप्लव देव की सरकार पूरा नहीं कर सकी." क्या डॉ. साहा, बीजेपी को चुनाव जिता पाएंगे?
14 May 2022 11:52PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


