भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है, और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल बना राशन कार्ड
04 May 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि जब तक मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर बंद नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "जब निवेदन की भाषा समझ नहीं आती तो आंदोलन की भाषा शुरू हो जाती है। ये एक दिन का आंदोलन नहीं है।" ठाकरे ने आगे कहा कि, मस्जिद ही नहीं यदि मंदिरों के ऊपर भी अवैध लाउडस्पीकर हैं तो उसे भी निकालें।
04 May 2022 01:03PM,by: Naveen kumar sahu
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट को 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.40% करने की घोषणा की। इससे बैंक ग्राहकों के होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। हालांकि, रेपो रेट में बढ़ोतरी से नए एफडी पर एफडी निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
04 May 2022 01:02PM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी हाई कमान ने अपने लोगों को हमारी सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "वे (बीजेपी) गरीबों के घरों पर बुलडोज़र चलाते हैं। हिंसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई होगी। दंगे करने वाले किसी धर्म, पार्टी या जाति के हों उनसे एक जैसा व्यवहार होगा।"
04 May 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे मोहम्मद रिज़वान इकबाल हसन शेख इब्राहिम कास्कर को 2019 में एक बिल्डर को कथित तौर पर धमकाने के मामले में ज़मानत देने से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से मामले में आरोप तय करने को कहा है। एससी ने दाऊद के भतीजे को ज़मानत देने से किया इनकार
04 May 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
नक्सलियों की उप राजधानी के नाम से चर्चित जगरगुंडा में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार मेला भरा है। करीब 22 सालों के बाद जगरगुंडा में मेले की रौनक देखने को मिल रही है। अच्छी बात यह है कि इस बार बेखौफ होकर अलग-अलग जिलों के व्यापारी मेले में अपनी दुकान लगाने के लिए पहुंचे हैं। पहली बार यहां झूले भी लगाए गए हैं। इलाके के ग्रामीण मेले का जमकर आनंद उठा रहे हैं। लगभग 4 दिनों तक चलने वाले मेला का आज आखिरी दिन है। लंबे अरसे के बाद इस गांव के ग्रामीणों के चेहरों में खुशी लौटी है। नक्सलियों की उप राजधानी जगरगुंडा में पहली बार मेला भरा
04 May 2022 12:12PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



