कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में 'बिजली संकट' को लेकर केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकारों की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "आज पूरा राज्य बिजली कोयला संकट से जूझ रहा है। यह चिंता का विषय है। बीजेपी इसे हल्के में ले रही है। वे स्थिति को उसी तरह से संभाल रहे हैं, जैसे उन्होंने कोविड-19 महामारी का कुप्रबंधन किया था।" बिजली संकट को हल्के में ले रही सरकार: कमलनाथ
01 May 2022 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
पटियाला (पंजाब) में शिवसेना और खालिस्तान समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि "हमने पहले ही कहा था कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है।" उन्होंने कहा, "पंजाब एक बॉर्डर राज्य है और बॉर्डर राज्य में ऐसी पार्टी का सत्ता में होना देशहित में नहीं है।"
01 May 2022 04:32AM,by: Naveen kumar sahu
हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर जारी सियासी बहस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ज़रूरी मुद्दों को छोड़कर देश में जाति-धर्म जैसे मुद्दों पर बहस चल रही है जिससे देश पीछे जा रहा है। लोगों के असली मुद्दों (महंगाई, बेरोज़गारी) पर बात होनी चाहिए, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
01 May 2022 04:32AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय देने के लिए अदालतों का सुरक्षित वातावरण में काम करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकारों से न्यायाधीशों और अदालत परिसरों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करता हूं।"
30 Apr 2022 11:47PM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, "देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। मस्जिदों के बाहर जुलूस निकाला जाता है। हमारी भावनाओं और जज़्बातों से खेला जा रहा।" महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद पर उन्होंने कहा, "मेरे घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़िए, जय श्रीराम के नारे लगाइए, मुझे इससे आपत्ति नहीं।"
30 Apr 2022 11:47PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


