मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर वाले जिला अस्पताल और 9 करोड़ रूपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होगा।
29 Apr 2022 11:39AM,by: Naveen kumar sahu
चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की लगातार लहरों के कारण चीन में सख्त वीजा प्रतिबंध के बाद भारत में फंसे भारतीय छात्र अब अपनी पढ़ाई में शामिल होने के लिए चीन लौट सकते हैं।चीन में भारत के दूतावास ने सूचित किया कि भारतीय छात्र 8 मई तक फॉर्म भरकर जानकारी प्रदान करें, जिसे बाद में प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए चीनी पक्ष के साथ जोड़ा जाएगा। भारतीय छात्रों को पढ़ाई के लिए लौटने की इजाजत देगा चीन
29 Apr 2022 11:38AM,by: Babuaa Desk
आईएमडी ने 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और गुजरात शामिल हैं। कल आईएमडी ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
29 Apr 2022 10:48AM,by: Naveen kumar sahu
भारत में भीषण गर्मी के बीच 6 वर्षों में सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। कोयले की बढ़ती मांग के कारण कई राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पावर आउटेज की कगार पर हैं जिनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरल और पंजाब शामिल हैं। पंजाब में बिजली की मांग में 40% जबकि राजस्थान में 31% बढ़ी है।
29 Apr 2022 10:15AM,by: Naveen kumar sahu
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि भारत छह साल से अधिक समय में सबसे खराब बिजली की कमी से जूझ रहा है। उच्च तापमान से स्कूलों को जल्दी बंद कर दिया गया है और लोग घरों में ही बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि आज की भीषण गर्मी अगले 24-48 घंटों तक जारी रहेगी जिसके तापमान में गिरावट आएगी।
29 Apr 2022 10:15AM,by: Babuaa Desk
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि, 'सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?
29 Apr 2022 09:39AM,by: Naveen kumar sahu
गोवा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किरण खांडोलकर ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी में जगह पाने के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को ब्लैकमेल किया था जिसके चलते गोवा में वोटों का बंटवारा हुआ और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किशोर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ब्लैकमेल करने के लिए ही गोवा आए थे और इसके लिए उन्होंने गोवा को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल किया। उन्होंने एक बयान भी दिया था कि यदि आप मुझे कांग्रेस में नहीं लेते हैं, तो यह निश्चित है कि आपका वोट शेयर घट जाएगा। टीएमसी नेता ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
29 Apr 2022 09:09AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


