latest

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि आंकाक्षी जिलों के दौरा में आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को भाजपा नेताओं के आदत के अनुसार कुपोषण के मामले में झूठ बोलकर निकल गये। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का दौरा से आंकाक्षी जिले की जनता को निराशा हुयी। रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में 37.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के दायरे में एवं 47 प्रतिशत महिलाये एनीमिया से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा बच्चों को सुपोषित करने शुरू किये गये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सकारात्मक परिणाम मिला। 3 साल में 32 प्रतिशत बच्चे सुपोषित हुये। कुपोषण के मामले में राज्य राष्ट्रीय कुपोषण दर से काफी कम है। 2019 में प्रदेश में 4 लाख 33 हजार बच्चे कुपोषित चिन्हाकिंत किये गये थे। जिसमें से एक लाख 70 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त मुक्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। राज्य में कुपोषण दर अब 19.86 प्रतिशत रह गई है। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के चलते एक लाख 70 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं।

21 Apr 2022 12:01PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद से विगत चार वर्षाें 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री अकबर ने तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। समिति द्वारा वहां मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की मापदण्ड, गुणवत्ता तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

21 Apr 2022 11:06AM,
by: Imran Khan