भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट 'XE' के पहले मामले की पुष्टि होने की रिपोर्ट्स के बाद सरकार ने कहा है कि मौजूदा साक्ष्य यह नहीं दिखाते कि यह 'XE' वैरिएंट है। "विस्तार से सैंपल का विश्लेषण करने वाले आईएनएसएसीओजी के जीनोम विशेषज्ञों ने बताया कि इसका जीनोम 'XE' वैरिएंट के जीनोम पिक्चर से मेल नहीं खाता है।"
07 Apr 2022 01:12AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच वहां 36,000 एमटी पेट्रोल और 40,000 एमटी डीज़ल की आपूर्ति की है। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, भारतीय सहायता के तहत विभिन्न प्रकार के ईंधन की कुल आपूर्ति अब 2,70,000 एमटी से अधिक हो गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, "जैसा कि हम कहते हैं, पड़ोसी पहले।"
07 Apr 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 2,105 प्रवासी नौकरी के लिए घाटी लौटे। पैकेज के तहत 2020-21 में 841 लोगों को नौकरी दी गई व साल 2021-22 में 1,264 लोगों की नियुक्ति हुई है।
07 Apr 2022 01:11AM,by: Naveen kumar sahu
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित हो गया। इस विधेयक से पुलिस को गिरफ्तार किए गए आरोपियों व अपराधियों के फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैन व बायोलॉजिकल सैंपल संग्रह कर उनके विश्लेषण की अनुमति मिलेगी। प्रावधान के मुताबिक अपराधियों के इस डेटा को 75 साल तक रखा जा सकता है।
07 Apr 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
भदौड़ (पंजाब) से 'आप' विधायक लाभ सिंह उगोके उस सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे जहां उनकी मां पिछले 25-वर्षों से सफाईकर्मी हैं। उनकी मां ने पहले कहा था, "'झाड़ू' मेरे जीवन का अहम हिस्सा है, मैं स्कूल में अपनी ड्यूटी करती रहूंगी।" दरअसल, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के कर्मचारी रहे उगोके ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।
07 Apr 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


