कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया है कि 1 मार्च को यूक्रेन में रूसी सेना की गोलीमारी में मारे गए 21-वर्षीय भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव 21 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा। खारकीव नैशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस चौथे वर्ष का छात्र नवीन, हावेरी (कर्नाटक) का रहने वाला था।
19 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म कलाकारों, कहानीकारों को अपनी कहानी दुनिया के सामने रखने और उस कंटेंट को वैश्विक भंडार में जोड़ने का मौका देती है। उन्होंने कहा, "ओटीटी के माध्यम से आप पहली बार निर्देशक बन सकते हैं, अपनी भाषा में एक कहानी दिखा सकते हैं। या इसे अपनी पसंद के अनुसार शूट कर सकते हैं।"
19 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अग्निमित्र पॉल को टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बालिगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केया घोष को टीएमसी के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।
19 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है, "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर आधारित है, vइसलिए इसे ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों को देखने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "सरकार ने राज्य के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए फिल्म दिखाने की विशेष व्यवस्था करने का फैसला किया है।" यह फिल्म 25-मार्च को शाम 6.30 बजे पटना के एक थिएटर में दिखाई जाएगी।
19 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा है कि नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) की राजनीति खत्म होने के बाद बीजेपी बिखर जाएगी। उन्होंने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं (जी23) से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी और दूसरे दल आते-जाते रहेंगे पर कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो हमेशा रहेगी। मोइली ने कहा कि हमें अपने एटीट्यूड में बदलाव लाना चाहिए।
19 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कहा है कि फिल्म में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं। उन्होंने कहा, "जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम नहीं थे यहां राज्यपाल शासन था।" 'द कश्मीर फाइल्स' में कई झूठी बातें दिखाई गई हैं: उमर अब्दुल्ला
19 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






