दिल्ली के नांगलोई में यूट्यूब वीडियो से प्रेरित होकर निजी बैंक की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश के दौरान 16-वर्षीय नाबालिग सहित 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 1 मार्च को एक्सिस बैंक मुख्यालय से एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ लिया।
06 Mar 2022 07:01AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 2022 महिला विश्व कप के सलामी बल्लेबाज की विशेषता के साथ, कप्तान मिताली राज छह एकदिवसीय विश्व कप में भाग लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। मिताली ने 2000 में वनडे विश्व कप में पदार्पण किया और 2005, 2009, 2013 और 2017 संस्करणों में भी खेली। पुरुष क्रिकेटरों में, केवल जावेद मियांदाद और सचिन तेंदुलकर ने छह विश्व कप खेले हैं।
06 Mar 2022 07:01AM,by: Babuaa Desk
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर कोई देश यूक्रेन के ऊपर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करेगा तो उसे रूस द्वारा सैन्य संघर्ष में शामिल माना जाएगा। उन्होंने कहा कि 'इसके न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे।' वहीं, उन्होंने रूस में मॉर्शल लॉ लगाने की योजना को लेकर अफवाहों को खारिज किया है।
06 Mar 2022 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
रूस ने बताया है कि उसने अमेरिका की 2-बार की ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन ब्रिटनी ग्रिनर को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रूसी संघीय सीमा शुल्क के मुताबिक, फरवरी में अमेरिका से फ्लाइट से आईं ब्रिटनी के हैंड लगेज में निरीक्षण के दौरान वेप्स (एक प्रकार का ई-सिगरेट) और खास गंध वाले लिक्विड मिलने की पुष्टि हुई। रूस ने अमेरिकी ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन को किया गिरफ्तार
06 Mar 2022 05:58AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में बढ़ते संकट के मद्देनजर, यूक्रेन से निकाले गए 210 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना की उड़ान बुखारेस्ट, रोमानिया से दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पहुंची। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सूचित किया कि आज बुडापेस्ट, कोसिसे, रेज़ज़ो और बुखारेस्ट से कुल 11 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिससे 2,200 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जा सकेगा।
06 Mar 2022 04:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



