विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बुधवार को कहा, "ये आरोप गलत हैं कि हमने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में देरी की।" उन्होंने कहा, "छात्र वापसी को तैयार नहीं थे क्योंकि यूनिवर्सिटी ऑनलाइन क्लास के लिए तैयार नहीं थीं। हमने 24 फरवरी से पहले छात्रों को यूक्रेन छोड़ने के लिए अपनी पहली एडवाइज़री जारी की थी।"
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अब तक लगभग 17,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 'आपरेशन गंगा' के तहत 15 उड़ानों में करीब 3,352 लोग भारत लौट आए हैं। बागची ने आगे बताया कि अगले 24 घंटों में भारत से 15 उड़ानें निर्धारित हैं जिनमें से कई रास्ते में हैं।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत के श्रेयस अय्यर 27 स्थान की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गए हैं। के.एल. राहुल 4 पायदान लुढ़ककर 10वें स्थान पर आ गए हैं और वह शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका 6 स्थान चढ़कर रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
03 Mar 2022 02:21AM,by: Naveen kumar sahu
टोक्यो ओलंपिक्स में कराटे में कांस्य पदक जीतने वाले यूक्रेन के स्टैनिस्लाव मायकोलायोविच होरुना ने युद्ध के बीच रूस से लड़ने के लिए हथियार उठा लिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम हर हमलावर को मार डालेंगे।" 33 वर्षीय स्टैनिस्लाव ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से यूक्रेनी सेना का समर्थन करने के लिए दान करने की भी अपील की है। ओलंपियन स्टैनिस्लाव ने रूस से लड़ने को उठाए हथियार
03 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
रूस के एक विपक्षी राजनेता इल्या याशिन के मुताबिक, रूस में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध विरोधी एक प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। इल्या याशिन ने ट्विटर पर 'युद्ध नहीं' पोस्टर लिए बच्चों की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "यह पुतिन का रूस है।" तस्वीर में बच्चे पुलिस वैन में बंद दिख रहे हैं।
03 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेंगे। मंगलवार को ही रॉय ने बायो-बबल की थकान के कारण आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस लिया था। रॉय ने कहा कि, "दुनिया में पिछले 3 वर्षों से जो हो रहा है उसका असर मेरे ऊपर पड़ा है।" जेसन रॉय ने क्रिकेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक
03 Mar 2022 01:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




