छत्तीसगढ़ में बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने HC के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के आदेश को धता बता दिया है। आईजी साहब ने कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. हाल ही में कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग में तबादले पर अहम् निर्णय दिया है. फैसले में HC ने कहा था कि DGP, ADG, DIG, IG तथा SP जैसे आईपीएस अधिकारी भी आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक का तबादला नहीं कर सकते. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ पुलिस स्थापना बोर्ड को ही स्थानांतरण का अधिकार है. HC की टिप्पणी के बावजूद आईजी रतनलाल डांगी ने आज 18 फरवरी को संभागभर के 85 ASI का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के इस महत्वपूर्ण आदेश में पैरवी करने वाले अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने इस तबादला आदेश को पूर्णरूप से अवैध बताया है. उन्होने कहा कि हाईकोर्ट के डबल बेंच के आदेश का आईजी ने घोर उल्लंघन किया है. उनके द्वारा HC के स्पष्ट फैसला आने के बावजूद भी 85 ASI पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर करना गलत है. आईजी साहब ने कोर्ट के आदेश को किया दरकिनार
19 Feb 2022 09:58AM,by: Imran Khan
भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के क्यूबेक में तीन कॉलेज बंद होने से प्रभावित भारत के छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन कक्षाएं लेने वाले 700 छात्रों (लगभग) छात्रों सहित हजारों भारतीय छात्रों के साथ धोखाधड़ी की गई है क्योंकि कनाडा में दिवालिया घोषित होने के बाद तीन कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रभावित भारतीय छात्रों ने भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया, जो तीन संस्थानों में नामांकित थे, जैसे मॉन्ट्रियल में एम कॉलेज, शेरब्रुक में सीईडी कॉलेज, और लॉन्ग्यूइल में सीसीएसक्यू कॉलेज, जो इन संस्थानों को बंद करने की सूचना से प्रभावित हुए हैं।
19 Feb 2022 09:58AM,by: Babuaa Desk
यूक्रेन पर रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन में बड़ी संख्या में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एअर इंडिया ने तीन उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। एअर इंडिया ने ट्वीट कर बताया, भारत और यूक्रेन के बोरिस्पिल इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बीच 22, 24 और 26 फरवरी 2022 को तीन फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी।
19 Feb 2022 08:29AM,by: Naveen kumar sahu
जांजगीर जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक कहीं से बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित उस ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक चक्काजाम भी कर दिया। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत ,गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम
19 Feb 2022 08:28AM,by: Imran Khan
लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मैच के दौरान विराट कोहली का पोस्टर लिए स्टैंड्स में खड़े एक पाकिस्तानी फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पोस्टर पर लिखा था, "मैं पाकिस्तान में आपका शतक देखना चाहता हूं।" पीएसएल मैच में दिखा कोहली का पोस्टर
19 Feb 2022 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






