केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना (पंजाब) में कहा, "जो व्यक्ति (मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सकता है वह पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या?" दरअसल, बीते 5-जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी का काफिला फिरोज़पुर-मोगा राजमार्ग के एक फ्लाईओवर पर रुक गया था क्योंकि आगे कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे थे।
13 Feb 2022 05:03PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'एक दिन भारत में हिजाब वाली प्रधानमंत्री बनेगी' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वैसे लोगों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे जो भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। "भारत में कभी भी शरिया कानून लागू नहीं होगा।" उन्होंने कहा, भारत में अब्दुल कलाम आज़ाद की नीति चलेगी। ओवैसी के बयान पर गिरिराज ने दी प्रतिक्रिया
13 Feb 2022 05:02PM,by: Naveen kumar sahu
मालदीव में एक नाव की रोशनी के आसपास एकत्रित हुईं नॉक्टर्नल प्लैंकटन को खा रहीं 5 व्हेल शार्क की तस्वीर ने 'अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022' जीता है। यह तस्वीर स्पैनिश फोटोग्राफर राफेल फर्नाडीज़ काबालेरो ने खींची है जिन्होंने इसे 'रात के विशाल जीवों के साथ नृत्य' शीर्षक दिया है। इस तस्वीर ने जीता 'अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड'
13 Feb 2022 05:02PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। उन्होंने कहा, युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को और भी मजबूत बना रहे हैं। हमारे 15-18 आयु वर्ग के 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे कोविड टीके की पहली खुराक प्राप्त कर चुके हैं।
13 Feb 2022 03:50PM,by: Naveen kumar sahu
पहले दिन ऑक्शन के दौरान बेहोश हुए ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स आखिरी सेट के ऑक्शन के लिए वापस लौट आए हैं। उन्हें चारू शर्मा ने पूरे सम्मान के साथ ऑक्शन के लिए बुलाया। एडमीड्स के लिए सभी लोगों ने खड़े होकर ताली बजाई। एडमीड्स ने कल की घटना के लिए सभी से माफी भी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि नीलामी के मंच के पास एक रेलिंग होनी चाहिए थी, जिससे मैं नीचे नहीं गिरता। आखिरी सेट के ऑक्शन के लिए वापस आए ह्यू एडमीड्स
13 Feb 2022 03:50PM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के दौरान, राज्य के प्रमुख गन्ना किसानों के क्षेत्र में कल (14 फरवरी) मतदान होना है। उत्तर प्रदेश के लगभग 35 लाख गन्ना किसान, जिनकी समस्याएं प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक बन गई हैं, कल 55 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
13 Feb 2022 12:56PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





