दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही कोविड -19 पर प्रतिबन्ध हटाने का विचार किया,क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में पॉसिटिविटी दर कम हो गई है। उन्होंने कहा,"जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को दूर करने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे ... उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे"।
25 Jan 2022 10:09AM, by: Tulsi Dewangan
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक पीएचडी छात्रा के साथ परिसर में छेड़छाड़ करने के आरोप में अक्षय दोलाई नाम के 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जो भीकाजी कामा प्लेस में एक मोबाइल मरम्मत की दुकान चलाता है और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुनिरका में रहता है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी नशे में था।
25 Jan 2022 10:09AM,by: Tulsi Dewangan
पाकिस्तान ने कराची की लांधी जेल में बंदी बनाए गए 20 भारतीय मछुआरों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश भेजा। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने कहा, "वे नेविगेशन की कमी के कारण गलती से 2017 में पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गए।"
स्वदेश भेजे गए सभी मछुआरे गुजरात के हैं। उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब वे अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान अनजाने में पाकिस्तान चले गए थे।
25 Jan 2022 10:09AM, by: Tulsi Dewangan
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने ट्वीट कर अपना इस्तीफा साझा किया। उन्होंने अपने ट्विटर बायो से 'कांग्रेस' को हटा दिया और इसे "माई मोटो इंडिया, फर्स्ट, ऑलवेज" में बदल दिया हैं। यूपी चुनाव से पहले आरपीएन सिंह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
25 Jan 2022 09:09AM,by: Tulsi Dewangan
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में उनके मुख्यमंत्री रहते शुरू की गई परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य पिछड़ रहा है। मायावती ने ट्वीट किया, "भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव और जान-माल की असुरक्षा इस राज्य (उत्तर प्रदेश) की सबसे बड़ी समस्याएं हैं।"
25 Jan 2022 09:08AM,by: Naveen kumar sahu
प्रवर्तन निदेशालय ने केरल स्थित एक बैंक के साथ धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दिल्ली स्थित एटलस ज्वैलरी इंडिया लिमिटेड पर छापा मारने के बाद 26.59 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
ईडी के कहे अनुसार; धोखा देने के इरादे से, उन्होंने बैंक को जाली दस्तावेज पेश किए और 2013 और 2018 के बीच 242.4 करोड़ रुपये का ऋण लिया और पैसे नहीं चुकाए।
25 Jan 2022 09:08AM, by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





