डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वैन करखोव ने कहा है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट हल्का नहीं है। उन्होंने कहा, "ओमीक्रॉन आम सर्दी-ज़ुकाम नहीं है, लेकिन ऐसी धारणा फैली हुई है जो खतरनाक और जानलेवा है।" उन्होंने कहा कि, "ओमीक्रॉन वृद्ध व जोखिम वाले लोगों तक पहुंचेगा और हम उन लोगों के बीच मौतों की संख्या बढ़ते देखेंगे।"
06 Jan 2022 12:35PM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब वे मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ होते हैं तो उन्हें यह पसंद होता है। चौथे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान ब्रॉड ने वार्नर को आउट किया।
06 Jan 2022 11:59AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रुक जाने का बवाल छत्तीसगढ़ भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरी घटना को पंजाब में कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त करने का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का काफिला उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई बार जाम में फंसा है। इस बार चुनाव सिर पर है। लोगों की सहानुभूति चाहिए तो जान का खतरा बताया जा रहा है। अब सत्ता के लिए प्रधानमंत्री कितना नीचे गिरेंगे।
06 Jan 2022 10:30AM,by: Imran Khan
बीते रात्रि के दरम्यान थाना मंदिर हसौद पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी, इसी दौरान मंदिर हसौद बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. बूथ के अंदर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर नगदी रकम चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे रात्रि गश्त ड्यिूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया, व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रीतम कुशवाहा निवासी सागर (म.प्र.) का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी प्रीतम कुशवाहा द्वारा नगदी रकम चोरी करने के उद्देश्य से ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ करना बताया गया। जिस पर आरोपी को थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 15/22 धारा 457, 380, 511, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचिस जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
06 Jan 2022 09:47AM,by: Naveen kumar sahu
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि जोहान्सबर्ग टेस्ट में भारत की जीत, दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला हासिल करना भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव के लिए एक शानदार उपहार होगा, कपिल आज 63 वर्ष के हो गए। भारत को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए आठ विकेट चाहिए जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन चाहिए। पहला टेस्ट भारत पहले ही जीत चुका है।
06 Jan 2022 09:15AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






