latest

Generic placeholder image

कल आरोग्य भारती की शिमला जिला ईकाई द्वारा तुलसी पूजन दिवस को विशेष अंदाज से मनाया गया। आरोग्य भारती शिमला द्वारा समाज के वंचित एवं अभावग्रस्त लोगों को शीत ऋतु में ठंड से बचने के लिए नि:शुल्क कंबल वितरण कर तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदय द्वारा धंनवंतरी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा तुलसी पूजन से किया। डॉ दीपाली गौतम द्वारा धंनवंतरी वंदना का गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आरोग्य भारती हिमाचल प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ अनिल मैहता ने कहा कि महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जी ने इस कार्यक्रम में शामिल हो कर शोभा ही नहीं बढ़ाई अपितु कंबल उपलब्ध करवा कर आमजन के प्रति अपने सेवा भाव को भी प्रर्दशित किया है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने तुलसी पूजन दिवस के महत्व पर बोलते हुए कहा कि तुलसी घर के आंगन में लगाने से पूरे घर में शुद्ध प्राणवायु ( आक्सीजन) प्राप्त होती है। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है अपितु तुलसी से निकलने वाला तेल कई प्रकार के किटाणुओं, जिवाणुयों और विषाणुओं को बढ़ने से रोकता है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुई शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि तुलसी का तेल कोरोना के वायरस को भी बढ़ने से रोकने में कारगर पाया गया है।

26 Dec 2021 01:16PM,
by: Naveen kumar sahu