भारत की बैंकों को 14 हजार करोड़ का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। नीरव ने ब्रिटेन की अदालत के जारी किए प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। एक बार पहले भी भगोड़े कारोबारी की याचिका खारिज हो चुकी है।
14 Dec 2021 02:31AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में रोजाना गिरावट आ रही है, लेकिन साथ ही मास्क के उपयोग में भी कमी देखी जा रही है. जानकार कह रहे हैं कि यह चिंताजनक है और कभी भी स्थिति को बदल सकता है. भारत में संक्रमण के 7,350 नए मामले सामने आए और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 91,456 हो गई. यह 18 महीनों में सक्रिय मामलों की सबसे कम संख्या है. लेकिन जहां एक तरफ संक्रमण के मामले गिर रहे हैं वहीं मास्क पहनने में आई तेज गिरावट को लेकर चिंताएं उठ रही हैं. साथ ही दुनिया भर में तेजी से फैल रहे वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले भारत में भी बढ़ते जा रहे हैं. एक बार फिर कई राज्यों में चुनाव आने वाले हैं और राजनीतिक रैलियों में लोगों को बिना मास्क पहने या मास्क को अपनी ठोढ़ी पर पहने एक दूसरे के पास खड़े या बैठे देखा जा सकता है. अप्रैल 2021 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था जिसके बाद डेल्टा वेरिएंट ने भारत में तबाही मचा दी थी. हालांकि उस समय के बाद अब मामले काफी कम हो चुके हैं, लेकिन ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. अभी तक पूरे देश में इसके कम से कम 36 मामलों की पुष्टि हो चुकी है भारत में गिर रहा है मास्क का उपयोग
14 Dec 2021 02:31AM,by: Imran Khan
पीएम मोदी ने काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित कर दिया। वे दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। वाराणसी पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। काल भैरव मंदिर से पीएम मोदी क्रूज से ललिताघाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाने के बाद बाबा विश्वनाथ के धाम में दाखिल हुए। लोकार्पण के बाद धाम के मजदूरों के साथ भोजन भी किया।
14 Dec 2021 02:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







