न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारत की अगुवाई करने वाले अजिंक्य रहाणे ने पुष्टि की है कि श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। श्रेयस ने 54 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52.18 की औसत से 4,592 रन बनाए हैं। भारत के लिए 22 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके श्रेयस भारत के 303वें टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे।
24 Nov 2021 08:34AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव होंगे। इसके लिए एक हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार 4 नगर निगम सहित 15 शहरों में नई सरकार को चुना जाना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
24 Nov 2021 07:43AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है।
डीसीपी, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, श्वेता चौहान के अनुसार, "गौतम गंभीर को ई-मेल के माध्यम से 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"
24 Nov 2021 06:59AM, by: Babuaa Desk
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9283 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 437 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।
24 Nov 2021 06:31AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




