सूली मामले में फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, लेकिन वे सीबीआई के समक्ष प्रस्तुत होकर जांच में सहयोग करें।
22 Nov 2021 07:59AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी। वह यहां चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आएंगी और उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से मिलने की उम्मीद है।
22 Nov 2021 07:59AM,by: Babuaa Desk
त्रिपुरा में 25 नवंबर को निकाय चुनाव होने हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए त्रिपुरा पुलिस ने कहा कि सोमवार को अगरतला में रोड शो या रैली आयोजित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को कोई अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि दोनों पक्षों को नुक्कड़ सभा की अनुमति दे दी गई है।
22 Nov 2021 07:32AM,by: Naveen kumar sahu
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 249 लोगों की मौत हो गई जबकि 12,510 लोग ठीक हुए। 11,919 नए मामलों में से केरल से ही 5080 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 7908 लोग ठीक हुए।
22 Nov 2021 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने और इसके स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए शहर में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश और अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने पर प्रतिबंध 26 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर लगी रोक हटा ली गई है। हालांकि अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
22 Nov 2021 06:29AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

