latest

Generic placeholder image

जिला बालोद थाना क्षेत्र में हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद नवनीत कौर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम बडे़ जुंगेरा, केरी जुंगेरा, तथा थाना बालोद के जुंगेरा का घटना स्थल जाकर कर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर, वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, गांव से बाहर आने-जाने का समस्त मार्ग के घरों एवं दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्तकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही गाड़ियो को टारगेट कर जिला बालोद होते हुए जिला राजनांदगाव तक का सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर प्रकरण मे प्रयुक्त वाहन स्वराज माजदा सी.जी 07 सी 9969 को ढूढ़कर, मालिक अजय जैन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। आरोपी अजय जैन ने अपने आप को उक्त घटना का मास्टर मांइड बताया और अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी ,उचित मूल्य की दुकान से चावल ,चना ,शक्कर को चोरी करना बताया। और पूर्व में चावल चोरी के प्रकरण में अपने साथी आरोपी के साथ दुर्ग, राजनांदगांव जेल काट चुका है। आरोपी अजय जैन ने बताया कि उसके द्वारा चोरी का चावल अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाष कर रही थी। बालोद जिले के 07 प्रकरणों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपी गोलू उर्फ ऋषि निवासी डोगरगांव एवं मनोज उर्फ छोटू यादव निवासी बंसतपुर राजनांदगांव फरार है एवं अतुल राईस मिल की संलिप्ता के संदर्भ में विवेचना जारी है। जिला राजनांदगांव के 17 प्रकरण तथा जिला दुर्ग के 01 प्रकरण में आरोपियों की संलिप्तता के संबध में पूछताछ विवेचना जारी है। बालोद: पकड़ में आए सोसायटी से चावल चोरी करने वाले गिरोह

20 Nov 2021 08:46AM,
by: Naveen kumar sahu