latest

Generic placeholder image

रायपुर - तेलंगाना की सीमा से लगा पामेड़ ईलाका 15 सालों बाद फिर से जगमगा उठा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर यहां नई विद्युत लाईन पहुंचाई गई है। इससे इस ईलाके में जन-जीवन फिर दमक उठा है। शाम ढलते ही अब घर में दुबक जाने वाले ग्रामीण की अब गांव के गलियों और चौहारों में रात तक चहल-पहल बनी रहती है। पामेड़ ईलाके में बिजली पहुंचने यहां के लोगों के मन का भय और जीवन का अंधेरा दूर हो गया। घरों में बच्चें बल्ब की रोशनी में अब देर रात तक पढ़ाई करते दिखते हैं। किसान बिजली मिलने से अब पम्प के जरिए अपने खेतों की प्यास बुझाने और बेहतर खेती करने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में मुख्यमंत्री मजरा-टोला ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 111 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 105 गांवों के मजरा-पारा-टोलों तक बिजली पहंुचाने का काम पूरा कर लिया गया, जिसमें पड़ोसी राज्य तेलंगाना की सीमी पर स्थित पामेड़ का ईलाका भी शामिल है। पामेड़ का यह ईलाका 15 सालों बाद फिर से रोशनी से जगमग हुआ है, जिसकी चमक ग्रामीणों के चेहरे पे साफ दिखायी देती है।

19 Nov 2021 12:53PM,
by: Imran Khan