latest

Generic placeholder image

रायपुर। मोदी सरकार की अकर्मण्यता और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण देश की जनता महंगाई से परेशान और बदहाल है। नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से रोजमर्रा के सामानों की कीमत दोगुनी हो गयी है। महंगाई देश की जनता पर मोदी सरकार प्रायोजित आपदा है इससे साबित हो रहा है कि मोदी और उनकी सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आम आदमी है ही नहीं। आम आदमी को राहत देने के लिये कभी कोई योजना नही बनाया, मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये योजना बनाया उसका क्रियान्वयन किया। उक्त बातें राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल पुनिया ने कहीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी उपस्थित थे। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई – पुनिया

18 Nov 2021 12:16PM,
by: Imran Khan