latest

Generic placeholder image

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 2 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की थी.मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), श्रीजेश पीआर (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स) सहित 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा. साथ ही प्रमोद भगत पैरा बैडमिंटन के कृष्णा नगर पैरा बैडमिंटन, मनीष नरवाल पैरा शूटिंग, मिताली राज क्रिकेट, सुनील छेत्री फुटबॉल, मनप्रीत सिंह हॉकी के शामिल हैं. नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

13 Nov 2021 03:23AM,
by: Imran Khan