latest

Generic placeholder image

आरोग्य भारती एवं अमृत हिमालय फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर राष्ट्रीय तरंग संगोष्ठी, वैबीनार इस शनिवार 13 नवम्बर 2021 को आयोजित किया जा रहा है। आरोग्य भारती का मानना है तथा वैज्ञानिक गण भी सिद्ध कर चुके हैं कि प्रकृति एवं पर्यावरण यदि संरक्षित- संवर्धित रहेगा तभी मनुष्य भी स्वस्थ रह सकता है। आरोग्य भारती पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जनजागरण हेतु समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम औषधीय वृक्षारोपण,जल संरक्षण एवं संगोष्ठियां आयोजित करती रहती है। इस तरंग संगोष्ठी मानव स्वास्थ्य के लिए भरा वातावरण और पर्यावरण कितना आवश्यक है इस विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। इस संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डाॅ अशोक वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप मेें जुड़ेगे। आरोग्य भारती के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। भारतीय रैवेन्यु सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में इनकम टैक्स कमिश्नर अमृतसर तथा ग्रीन मैन ऑफ इण्डिया के सम्मान प्राप्त विश्व विख्यात पर्यावरणविद् श्रीमान रोहित मैहरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट वक्ता के रूप में भावनगर गुजरात से जमीनी पर्यावरण विद् किशोर भाई भट्ट अपने विचार सांझा करेंगे।देश भर से पर्यावरणविद्, प्रकृति प्रेमी, वैज्ञानिक, विद्यार्थी तथा समाज सेवी इस संगोष्ठी में जुड़ेंगे।

12 Nov 2021 08:16AM,
by: Naveen kumar sahu