रेलवे पुलिस ने ट्रेन से हैदराबाद के रास्ते ओडिशा के बेरहामपुर से मुंबई तक गांजा की तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16.4 लाख रुपये कीमत का 82 किलो गांजा जब्त किया है। सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचने के बाद, आरोपी सामान्य प्रतीक्षालय में दो बैग के साथ 27 पैकेट सूखी मारिजुआना के साथ इंतजार कर रहे थे।
01 Nov 2021 07:28AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के स्कूलों ने आज से 50 प्रतिशत उपस्थिति और कोरोना प्रोटोकाल एवं दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के साथ शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने छात्रों और शिक्षकों की राय लेने के लिए पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर के स्कूलों का दौरा किया। सिसोदिया ने ट्वीट किया, "खुशी है कि आज स्कूल फिर से खुल गए हैं, खासकर नर्सरी से आठवीं तक के लिए। ।"
01 Nov 2021 06:30AM,by: Naveen kumar sahu
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल: लगातार पांचवे दिन बढ़े दाम
01 Nov 2021 06:04AM,by: Naveen kumar sahu
राजधानी दिल्ली में लोगों की जेब को एक और झटका लगा है। व्यवसायिक कामों के लिए प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में सोमवार से 266 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं। हालांकि घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली: एलपीजी सिलेंडरों की कीमत बढ़े
01 Nov 2021 06:04AM,by: Naveen kumar sahu
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ अब पाबंदियों में ढील दी जाने लगी है। इसी क्रम में दिल्ली और केरल में आज से स्कूल फिर शुरू हो रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी ने छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी की है। सभी छात्रों और स्कूल स्टाफ को इसका पालन करना होगा।
01 Nov 2021 03:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





