latest

Generic placeholder image

रायपुर - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दादर पर्थरा के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने ग्राम दादर में पार्षद निधि द्वारा सतनाम भवन में किचन शेड निर्माण, राज्यसभा सांसद निधि द्वारा सतनाम भवन निर्माण, विधायक निधि द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण, विधायक निधि द्वारा मंच निर्माण पर्थरा, पार्षद निधि द्वारा पटेल भवन का संधारण, शासकीय प्राथमिक शाला दादर अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पार्षद निधि द्वारा पर्थरा में मंच निर्माण, पुराना तालाब पचरी संधारण कार्य का भूमिपूजन किया।

26 Oct 2021 01:26AM,
by: Imran Khan