latest

Generic placeholder image

एक देश के दो टुकड़े करने वाले तो अब इस दुनियां में जिंदा नहीं बचे है लेकिन उनके दोगले कार्यप्रणाली ने दो देशों के बीच वैमनस्यता की इतनी बड़ी खाई खोद दी है कि दोनों देश के लोग गीता और कुरान पर हाथ रख कर भी कसम खा ले तो भी विश्वास में कोई अविश्वास का तड़का बचा रह जाता है। एक सीमा के दो छोर पर दोनो देशो में से उधर की खूबी ये है कि वे सच्चे राष्ट्रवादी है, धर्मपरायण है,गद्दार नही है। ईमानदारी से हारे या जीते मातम औऱ जश्न खुलकर मचाते है। देश का झंडा लेकर अपने देशभक्त होने का प्रमाण पूरी दुनियां में देते है। ऐसे सच्चे राष्ट्रवादी,धर्मपरायण, लोगो को पसंद किया जाना चाहिए। अब बात दूसरी तरफ की भी हो जाये।सही मायने में हमारे देश मे न तो राष्ट्रीयता में ईमानदारी है और न ही धर्मपरायणता है। इस देश मे राष्ट्र विरोधी भी है और धर्म विरोधी भी ,सम्प्रदाय विरोधी तो लोग है संस्था है दल है। हमे गर्व से भारतीय कहने में दर्द होता है। 1947 को याद कर जख्म पर मलहम की जगह नमक डाला जाता है। देश के सीमा के भीतर देश मे रहने वाले लोग ही ऐसा वातावरण बना के रखे है कि उनके देशभक्त न होने के सबूत मिलते है। आपने बीते 74 सालों में कभी ये खबर पढ़ा है कि पाकिस्तान में रामराज्य परिषद या किसी कट्टरवादी संस्था( ठाकरे जी की शिवसेना) ने पाकिस्तान के किसी हिस्से में बम विस्फोट किया है,? किसी को उसी के देश मे शरणार्थी बनाया है? ये जरूर सुना पढ़ा होगा कि अपने ही देश मे हरिसिंह द्वारा मांगे गए शरणागत के बाद से आजतक कश्मीर में खून के छीटे सड़को पर सुर्ख होते गए। हमारे संरक्षको ने मौन तमाशा देखा है जिसके चलते अपने ही देश मे लोग सालो से शरणार्थी बने हुए है। अब ऐसे लोग जब क्रिकेट की जंग में देश के सामने पाकिस्तान को देखते है वे सिर्फ जीत और जीत ही चाहते है। ये जीत उनके जख्म को मल्हम लगाता है। यही जीत दोगले लोगो के गले से नीचे नही उतरती है जो खाते यहां का है और गाते वहां का है। ये वही लोग है जिन्होंने सालो पहले भारतीय हॉकी टीम के हारने पर जश्न औऱ हारने पर मातम पीटा था। क्रिकेट में भी सालो से बंद रिश्ते की शुरुआत हुई थी तो इस खेल में भी यही हाल था। क्रिकेट को सट्टा में बदलने वाला औऱ कोई नही दाऊद इब्राहिम ही था। अजहर को कप्तान भारत का बनाया गया था लेकिन जब आरोप प्रमाणित होते दिखा तो वे साम्प्रदायिक हो गए। ऐसे में खेल नही होता है जंग होता है भले ही खिलाड़ी बेट लेकर जाते है लेकिन वह तलवार होती है ।फेंकी जाने वाली बाल सेनिको के गर्दन हुआ करती है। मैदान में कप्तान नही कमांडर इन चीफ उतरते है। टीम नही सेना उतरती है। खेल के बहाने जंग

24 Oct 2021 10:53AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

आरंग। धीवर (ढीमर) समाज आरंग नगर का वार्षिक बैठक धीवर समाज भवन सृजन स्कूल के पास में सम्पन्न हुआ, जिसमे पूर्व अध्यक्ष श्री भीम जलक्षत्री जी के पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्व इक्षा से पदमुक्त किया गया, तत्पश्चात नए अध्यक्ष व पदाधिकारीयो का मनोनयन किया गया जिसमे अध्यक्ष -डॉ. तेजराम जलक्षत्री जी, उपाध्यक्ष -श्री सदाराम जलक्षत्री जी, कोषाध्यक्ष- श्री रमन जलक्षत्री जी, सचिव - श्री भूषण जलक्षत्री जी, सहसचिव- रूपेश जलक्षत्री जी, तथा प्रमुख संरक्षक के रूप में सर्व श्री सुकलु राम जलक्षत्री जी, बृजलाल जलक्षत्री जी, भीम जलक्षत्री जी, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का युवा प्रकोष्ठ के द्वारा तिलक वंदन करते हुए शाल व श्रीफल से शुभकानाएं व बधाई प्रेषित की गई, नवनियुक्त अध्यक्ष व पूरी टीम के द्वारा शिक्षित व नशामुक्त समाज की परिकल्पना व नई सोंच व नई ऊर्जा के साथ सभी टोलियों के सहयोग से नगर समाज को शिखर तक ले जाने का संकल्प लिया गया, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमुख रूप से पार्षद श्री शंकर जलक्षत्री जी, बलदाऊ जलक्षत्री जी, शिवकुमार जलक्षत्री जी, राधे, कुमार, दिलीप जलक्षत्री, दुर्गेश जलक्षत्री जी, युवा नेता अमित जलक्षत्री जी, रवि आनंद, चमन,  प्रीतम, रूपेश, राजू, सतीश, व पूरे समाज ने नगर धीवर समाज को गतिशीलता प्रदान करने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. तेजराम जलक्षत्री बने धीवर समाज ,आरंग नगर के अध्यक्ष

24 Oct 2021 10:34AM,
by: Naveen kumar sahu