latest

Generic placeholder image

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, शाहीन शाह अफरीदी अभी युवा हैं और वह सीख रहे हैं जबकि, जसप्रीत बुमराह मझे हुए गेंदबाज हैं और वह लंबे समय से भारत के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इन दोनों गेंदबाजों की आपस में तुलना करना बेवकूफी है। वहीं, आमिर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। उनका कहना है कि भारत के खिलाड़ी हाल ही में यूएई में खेले हैं और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन जो प्रेशर को अच्छी तरह से मैनेज करेगा वही मुकाबला जीतेगा।  बुमराह से शाहीन की तुलना करना बेवकूफी: मोहम्मद आमिर

23 Oct 2021 07:31AM,
by: Naveen kumar sahu