latest

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मोदी वडनगर और गुजरात के अन्य स्थलों से खुदाई में मिली बौद्ध कलाकृतियों और बौद्ध सूत्र सुलेख तथा अजंता के भित्ति चित्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर की आधारशिला रखेंगे, जिसे 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा. कॉलेज में 500 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा और यह शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 100 छात्रों को प्रवेश देगा. प्रधानमंत्री ने बाद में एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह हमारा लगातार प्रयास रहा है कि देश में मेडिकल संबंधी बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत बनाया जाए.’’ कार्यालय ने बताया कि मोदी इस दौरान 180 करोड़ रुपये से अधिक की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे - पीएम मोदी

20 Oct 2021 03:38AM,
by: Imran Khan