इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को आखिरकार उसका चैंपियन मिल ही गया. एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में मात दी. चेन्नई सुपरकिंग्स ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 27 रनों से मैच हार गई. चेन्नई की जीत के हीरो फाफ डुप्लेसी रहे, जिन्होंने 59 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मोइन अली ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. गायकवाड़ ने 32 और उथप्पा ने 31 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों ने 64 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की. गिल ने 51 और वेंकटेश ने 50 रनों की पारी खेली लेकिन इन दोनों के आउट होते ही कोलकाता का मिडिल ऑर्डर ढह गया. नीतीश राणा 0, सुनील नरेन 2, दिनेश कार्तिक 9 रन बनाकर आउट हुए. राहुल त्रिपाठी ने 2 रन बनाए और शाकिब अल हसन ने खाता तक नहीं खोला. कप्तान ऑयन मॉर्गन भी सिर्फ 4 रन बना सके.
16 Oct 2021 01:30AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार में सवार गांजा तस्करों ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों को रौंद दिया। हादसे में 16 लोग घायल हो गए वही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब विपक्ष यूपी के लखीमपुर खीरी की तरह जशपुर में भी मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिश 75-75 लाख , पूर्व सीएम रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे 50-50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे।
15 Oct 2021 03:00PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





