latest

Generic placeholder image

राष्ट्रमंडल खेलों में 2026 से सिर्फ एथलेटिक्स और एक्वेटिक्स ही दो अनिवार्य खेल होंगे इससे मेजबान शहरों को कोर सूची में जगह पाने वाले खेलों में से अपनी पसंद के खेलों को शामिल करने की आजादी मिलेगी. कोर खेलों में टी20 क्रिकेट और तीन गुणा तीन बास्केटबॉल भी शामिल है. इस रोस्टर को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) की आम सभा की ऑनलाइन बैठक में स्वीकृति दी गई. सीजीएफ के बयान के अनुसार, ‘मेजबानी के फायदों को बढ़ाने और खेलों को लागत के लिहाज से अधिक प्रभावी बनाने, नए दर्शकों को जोड़ने के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2026-2030 रणनीतिक खाका भविष्य के मेजबानों को नई धारणाओं को लागू करने के लिए आमंत्रित करता है जिसमें सह-मेजबानी और बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय महासंघों के साथ मौजूदा सलाह मशविरे के हिस्से के तौर पर संशोधित खेल कार्यक्रम की महत्वाकांक्षा है जो मेजबानों को कोर खेलों की विस्तृत सूची से चयन करने के लिए अधिक लचीलापन देगी.

13 Oct 2021 01:06AM,
by: Imran Khan