बतौर कप्तान कोहली ने पहला मैच आईपीएल 2011 में खेला था । यह मैच आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर ने 17 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया था। पहले मैच में कोहली ने 39 रन बनाए थे इस मैच में आरसीबी के क्रिस गेल ने 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। वहीं, तिलकरत्ने दिलशान ने 38 रन की पारी खेली। इसके बाद कोहली बल्लेबाजी करने आए और वह 34 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे और बैंगलोर ने यह मैच नौ विकेट से जीता। बतौर कप्तान कोहली ने पहले और आखिरी मैच में बनाए एक जैसे रन
12 Oct 2021 08:08AM,by: Naveen kumar sahu
बीते दिन में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। यह 224 दिनों में सबसे कम केस हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी पर पहुंच गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 हो गई है। जो अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,33,20,057 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की तादाद एक फीसदी से भी कम रह गई है। त्योहारी सीजन में कोरोना के दैनिक केसों में कमी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
12 Oct 2021 08:08AM,by: Naveen kumar sahu
NRAI के छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से 20वीं राज्य निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में लासपुर पुलिस के आरक्षक यासीन हुसैन दो कांस्य पदक जीते हैं। आरक्षक यासीन हुसैन ने पदक जीतकर विभाग और समाज के साथ-साथ पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
12 Oct 2021 07:28AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




