latest

Generic placeholder image

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हिस्सा बने। आज के एपिसोड में रितेश और जेनेलिया ने काफी मस्ती की और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काफी रकम जीती। जेनेलिया और रितेश दोनों ने मिलकर केबीसी के मंच पर कई सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख की राशि जीती। रितेश और जेनेलिया ने इस जीती हुई राशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए दान देने की बात कही, साथ ही इसमें अपनी तरफ से और पैसे जोड़ने का आश्वासन दिया। रितेश और जेनेलिया के इस फैसले के बाद अमिताभ ने भी अपनी तरफ से इस रकम में और पैसे देने का ऐलान किया। 

09 Oct 2021 09:08AM,
by: Naveen kumar sahu