latest

Generic placeholder image

राजिम में महापंचायत में जुटे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने सरकारों को खुला चैलेंज किया. उन्होंने कहा, 'जो राज्य सरकार किसान का चेहरा नहीं बनेगी, उस राज्य और राजधानी को भी दिल्ली बना दिया जाएगा. कोल्ड ड्रिंक का बहिष्कार करना होगा. विदेशी कंपनियों की आमदनी कम होगी तभी किसान मजदूर की आमदनी बढ़ेगी. जिन 14 करोड़ लोगों के रोजगार गए हैं, उन्हें आंदोलन करना होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिल्ली का आंदोलन असफल हुआ तो फिर देश में कोई आंदोलन नहीं हो पाएगा. संस्थानों को बेचा जा रहा है. पूरे देश को धर्म और जाति में बांटा जा रहा है. यह आंदोलन किसान बिरादरी का है। सरकारें अभी जो नीति चला रही हैं, उससे रोटियां तिजोरी में बंद होंगी. किसी की जेब में पैसा नहीं तो रोटी नहीं मिलेगी. बड़ी बड़ी कंपनियों के आने से यही होगा.

28 Sep 2021 11:10AM,
by: Imran Khan