latest

Generic placeholder image

चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के बाद पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने एक बयान में कहा था कि 2022 के चुनाव में चेहरा नवजोत सिंह सिद्धू होंगे। इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि रावत का यह बयान हैरान करने वाला है। उन्होंने पंजाब में अगला चुनाव नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में लडे़ जाने पर सवाल खड़े कर दिए। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन ही रावत का यह बयान चौंकाने वाला है। यह मुख्यमंत्री के अधिकार को कमजोर करने वाला बयान है। अब हरीश रावत के बयान से नाराज पूर्व पीपीसीसी प्रधान सुनील जाखड़ दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे दिल्ली में राहुल गांधी से गुरुवार को बैठक करेंगे। पंजाब: हरीश रावत के बयान से नाराज सुनील जाखड़, दिल्ली रवाना

23 Sep 2021 12:49PM,
by: Naveen kumar sahu