आईपीएल 2021 के 32वें मैच दुबई के मैदान पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स क टीम आमने सामने थी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 185 रन बनाए. पंजाब किंग्स की टीम इस स्कोर को हासिल नहीं कर पाई और दो रन के करीबी अंतर से मुकाबला हार गई. पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 4 रन की दरकार थी. निकोलस पूरन और मारक्रम क्रीज पर जमे थे. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी. मगर आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी तूफान की तरह आए और दो विकेट झटक पंजाब की झोली से मैच को उड़ा ले गए.
22 Sep 2021 01:51AM,by: Imran Khan
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर कहा है, कि परगट सिंह (Pargat Singh) और योगिंदर पाल धींगरा (Yoginder Pal Dhingra) को पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया जाता है, गुलजार इंदर चहल (Gulzar Inder Chahal) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
22 Sep 2021 01:27AM,by: Ashish Verma
एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया वायुसेनाध्यक्ष हैं, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले है उनकी जगह भारत सरकार द्वारा विवेक राम चौधरी को वायु सेना अध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा वीआर चौधरी 1 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे. मंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने नए वायुसेना प्रमुख के तौर पर मौजूदा वाइस एयर चीफ, वी आर चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला लिया है। रक्षा मंत्रालय वायु सेना के आधुनिकीकरण में लगी हैं, इस नियुक्ति के बाद देखना होगा की वीआर चौधरी कौन कौन से नए फैसले लेती हैं, वायु सेना अब मल्टीरोल लड़ाकू विमान परियोजना पर ध्यान केंद्रित करना चाह रही है, जिसके तहत वह 114 लड़ाकू विमान हासिल करने की योजना बना रही है, जिसकी लागत 1.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
22 Sep 2021 01:27AM,by: Ashish Verma
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) मंत्रिपरिषद की अनौपचारिक बैठक 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर न्यूयॉर्क में व्यक्तिगत रूप से होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. सार्क विदेश मंत्रियों की बैठक पारंपरिक रूप से वार्षिक UNGA सत्र के दौरान आयोजित की जाती है. जिसमें भारत और पाकिस्तान के मंत्री बैठक के लिए आमने-सामने आते हैं. पाकिस्तान लगातार इस बात पर जोर दे रहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन को SAARC की होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक में एक प्रतिनिधि भेजने की अनुमति दी जाए.
22 Sep 2021 01:26AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








