latest

Generic placeholder image

इस साल की शुरुआत में हम पाकिस्तान में टी20 वर्ल्ड कप दो अतिरिक्त वॉर्म अप मैच खेलने के लिए राज़ी हुए थे. साथ ही हम महिला टीम के पाकिस्तान टूर पर भी राज़ी हुए थे.” बयान के अनुसार, “हमारे खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सेहत हमारी प्राथमिकता है. ख़ासकर मौजूदा गंभीर समय में.'' ''हमें मालूम है कि इस समय इलाके में यात्रा करने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं और वहाँ जाना हमारे उन खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनाएगा जो पहली ही कोविड-19 के कारण पाबंदी भरे माहौल में खेल रहे हैं.” ईसीबी ने कहा, “हम जानते हैं कि इस फ़ैसले से पीसीबी को भारी निराशा होगी जो पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए बिना थके कोशिशें कर रहा है.” बयान में इस फ़ैसले से पाकिस्तान में क्रिकेट पर पड़ने वाले असर को लेकर खेद भी जताया गया है. इंग्लैंड की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द

21 Sep 2021 01:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज स्थित बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव प्रयागराज के अल्लापुर स्थित बांघबरी गद्दी मठ के एक कमरे में मिला है. प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने मीडिया को बताया कि ख़बर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आईजी केपी सिंह के मुताबिक, "फ़िलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. फ़ोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. सभी पहलुओं से जांच की जा रही है." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत, एक उलझी पहेली

21 Sep 2021 01:02AM,
by: Imran Khan