latest

Generic placeholder image

अमरिंदर के इस्तीफे के बाद भाजपा की चर्चा इसलिए होने लगी है क्योंकि इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कैप्टन के लिए भाजपा के दरवाजे भी खुले हुए हैं। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह के सिद्धू की कलह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा दोनों नजर बनाए हुए थी और उन्हें अपने पाले में करने की कोशिशें चल रही थीं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा कैप्टन को अपने खेमे में करने को पूरी तरह तैयार थी, लेकिन यह फैसला कैप्टन पर छोड़ दिया गया था। इस मसले पर काफी समय से विचार चल रहा था और कई नेता कैप्टन के साथ लगातार संपर्क में अभी भी है। कैप्टन की भाजपा में जाने के कयास क्यों

19 Sep 2021 01:14AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

आईपीएल-14 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। टूर्नामेंट के बचे हुए 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। दूसरे हिस्से का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। तब तक 29 मैच खेले गए थे। सीजन के 31 मैच बचे हैं जो 27 दिनों में खेले जाएंगे।ये मुकाबले दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे। इस सीजन के 13 मैच दुबई में करवाए जाएंगे, दस मैच शारजाह में होंगे, जबकि आठ अबु धाबी में आयोजित किए जाएंगे। देखे शेड्यूल....

18 Sep 2021 02:50PM,
by: Naveen kumar sahu