latest

Generic placeholder image

बीते 24 घंटों में देशभर में 35,662 कोरोना मामले देखने को मिले हैं। ये आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले अधिक है। हालांकि इस दौरान कुल 33,798 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में कोरोना के 3,40,639 मामले सक्रिय हैं। इन हालातों के लिए बड़ा योगदान केरल का भी है जहां कोरोना का दैनिक आंकड़ा 23 हजार के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण के राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से 1 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच रिकवरी रेट बढ़ने से कोविड के एक्टिव मामले घटे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.65% पर है। वहीं कुल मामलों का 1.02% केस सक्रिय हैं। कोरोना का सबसे बुरी मार झेल रहे केरल में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23,260 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 131 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,69,488 हो गए और मृतकों की संख्या 23,296 पर पहुंच गई।

18 Sep 2021 06:06AM,
by: Naveen kumar sahu