रायपुर - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क फलते-फूलते क़ारोबार को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। श्री कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेशकों के ठगे जाने को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब बस्तर में विदेशी कम्पनियों के नाम पर एजेंटों के गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लालच देकर निवेश कराए जाने के मामले में आँखों पर पट्टी बांधे बैठी है!
16 Sep 2021 01:13AM,by: Imran Khan
रायपुर - भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसद सदस्य (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने सरगुजा के बलरामपुर ज़िला स्थित रामचंद्रपुर इलाक़े में पिछले चार माह में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के 20 लोगों की मौत पर गहन दु:ख व्यक्त करते हुए इन मौतों के लिए प्रदेश सरकार के आदिवासी-विरोधी चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री नेताम ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के लोगों की लगातार मौतों के बाद भी ख़ामोश बैठी प्रदेश सरकार ने अपने निकम्मेपन और संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।
16 Sep 2021 01:13AM,by: Imran Khan
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क़ब्ज़े के आज एक महीने हो गए हैं और इस दौरान अफ़ग़ान लोग इन सभी भावनाओं से होकर गुजरे हैं.कटींले तारों के उस पार फेंककर पार कराया जाता नवजात और बैग टाँगे छोटी बच्ची, ब्यूटी पार्लर पर छपे सुंदर चेहरों पर पुती कालिख और जान बचाने को भागते लोग...
16 Sep 2021 01:12AM,by: Imran Khan
आम तौर पर अन्य खेलों की तरह टेनिस खेल में अनुभव की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुरुषों में तो तीन चार अनुभवी के बीच मे ही पिछले दो दशक से प्रतिस्पर्धा जारी है। फेडरर,नडाल,जोकोविच ही अमूमन अंतिम चार में होते है। महिला जगत में सेरेना विलियम्स के युग के समाप्त होने के बाद फिलहाल कोई भी महिला खिलाड़ी का वर्चस्व नही बन पाया है।हर ग्रैंड स्लैम में नई विजेता खड़ी हो जाती है। एक का नाम ठीक से याद नही हो पाता है कि दूसरी विजेता बन जाती है। इस बार के अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम में तो दो किशोरियों का जादू चला। सालो बाद ऐसा हुआ कि दो किशोरियां अनुभवी खिलाड़ियों को नाकों चने चबाने के बाद आमने सामने हो गयी। एक कनाडा की सनसनी तो दूसरी ब्रिटेन की तूफान। दोनो के फाइनल में आमने सामने होने पर ये अंदाज़ा लगाया जाना कठिन था कि विजेता कौन बनेगा लेकिन सारे अनुमानों को धता बता कर 19वे साल में कदम रखने वाली एमा ने ब्रिटेन के लिए वर्जिनिया वेड के बाद 44 साल के अंतराल के बाद ग्रैंड स्लैम के रूप में अमेरिकी ओपन स्पर्धा के कप को अपने नाम कर लिया।एमा को मुख्य ड्रा में आने से पहले क़्वालिफाई राउंड खेलना पड़ा था। इसके बाद के अगले 7 दौर में एमा ने किसी भी खिलाड़ी को तीसरे सेट तक जाने नही दिया। फाइनल में कनाडा की सनसनी लेलाह को भी सीधे सेट में 6-4 6-3 से हरा कर 22 साल बाद दो टीनएज के फाइनल का रिप्ले किया। 1999 के अमेरिकी ओपन में ही सेरेना विलियम्स( 17 साल) ने मार्टिना हिंगिस(18 साल) को हराया था। टेनिस जगत में केवल 7 अवसर ऐसे आये है जिसमे फाइनल में पहुँचने वाले दोनो महिला खिलाडियो की उम्र टीन एज की थी। 1988 में स्टेफी ग्राफ(18) ने अमेरिकी ओपन में गैब्रिएला सबातीनी(18) और फ्रेंच ओपन में नतालिया जेरेजोवा (17) को 6-0,6-0 से हराया था। 1989 में साचेंज विकारियो(17) ने स्टेफी ग्राफ(19 ) को फ्रेंच ओपन में हराया था। 1991 के फ्रेंच ओपन में मोनिका सेलेश(17) ने साचेंज विकारियो(19) को पराजित किया था। 1997 के फ्रेंच ओपन में मजोली(19) ने मार्टीना हिंगिस(16) को हराया तो इसी साल के अमेरिकी ओपन में हिंगिस (16) ने वीनस विलियम्स(17) में हराया था। 1999 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिंगिस(18) ने मौरेस्मो(19) औऱ इसी साल के अमेरीकी ओपन में सेरेना(17) ने हिंगिस(18) को हराकर दो टीन एज खिलाड़ियों के फाइनल का सफर तय किया था। इस कड़ी में इसी साल ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाली दो खिलाड़ियों ने अपना नायाब खेल दिखाया है। एमा के बराबर ही लेलाह ने भी शानदार खेल दिखाया लेकिन वे उपविजेता ही बन पाई। उनके भी फाइनल तक का सफर अद्भुत ही था। दोनो खिलाड़ी समान रूप से बधाई के पात्र है। टेनिस में नई ताजगी - एमा औऱ लेलाह
15 Sep 2021 04:24PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






