बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। स्टोक्स ने वॉर्केस्टरशायर के खिलाफ 88-गेंद में 161-रन की पारी खेली और इस दौरान 17 छक्के मारे। उन्होंने ऐंड्रयू साइमंड्स और ग्राहम नेपियर को पछाड़ा जिन्होंने इंग्लैंड में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक पारी में 16-16 छक्के लगाए थे।
07 May 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 92 रन (58-गेंद) बनाकर टी20 क्रिकेट में अपना 89वां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ वॉर्नर ने क्रिस गेल (88) को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वॉर्नर ने 89 अर्द्धशतक के अलावा 8 टी20 शतक भी लगाए हैं।
06 May 2022 01:47AM,by: Naveen kumar sahu
आरसीबी के विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 5,000+ गेंद खेलने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। कोहली ने आईपीएल में 5,028 गेंदों का सामना किया है। उनके बाद पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन हैं जिन्होंने 4,863-गेंद खेली हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 4,429-गेंद खेली हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 4,062-गेंद खेली हैं। आईपीएल में किन बल्लेबाज़ों ने खेली हैं सर्वाधिक गेंदें? जाने...
05 May 2022 03:03PM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी आरसीबी के विराट कोहली के बाद आईपीएल में एक फ्रैंचाइज़ी के लिए 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। कोहली आज आरसीबी के लिए अपना 218वां आईपीएल मैच (एक फ्रैंचाइज़ी के लिए सर्वाधिक मैच) खेल रहे हैं। इसके बाद कायरन पोलार्ड (187 मैच-मुंबई इंडियंस) और रोहित शर्मा (177 मैच-मुंबई इंडियंस) हैं।
04 May 2022 04:06PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



