पंजाब किंग्स की टीम आज आईपीएल 2022 के 42वें मुकाबले में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी। पंजाब की नजरें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विरोधी टीम के कप्तान केएल राहुल के बल्ले को खामोश रखने पर टिकी होंगी। लखनऊ की टीम अभी अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही है।
29 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने अपनी सर्वकालिक आईपीएल इलेवन चुनी है जिसमें 5 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कैफ ने क्रिस गेल और रोहित शर्मा को ओपनर और एम.एस. धोनी को विकेटकीपर-कप्तान बनाया है। अन्य खिलाड़ियों में विराट कोहली, सुरेश रैना, ए.बी. डीविलियर्स, आंद्रे रसल, राशिद खान, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा शामिल हैं।
29 Apr 2022 07:55AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने दावा किया है कि उनके हिंदू होने के कारण शाहिद अफरीदी ने उनके खिलाफ साज़िश रची थी। कनेरिया ने कहा, "अफरीदी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाया। वह नहीं चाहते थे कि मैं टीम में रहूं। वह दूसरे खिलाड़ियों को मेरे खिलाफ भड़काते थे।" कनेरिया ने कहा, "वह अफरीदी झूठे व चरित्रहीन व्यक्ति हैं।" शाहिद अफरीदी के बारे में बोले दानिश कनेरिया...
29 Apr 2022 06:58AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल-2022 में केकेआर के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है कि वह चाहते हैं कि युजवेंद्र चहल इस सीज़न सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप जीतें। उन्होंने कहा, "वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।" मैं चाहता हूं इस सीज़न चहल जीतें पर्पल कैप: कुलदीप यादव
29 Apr 2022 06:03AM,by: Naveen kumar sahu
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 में विराट कोहली के खराब फॉर्म पर कहा कि, "सभी खिलाड़ी इस दौर से गुज़रते हैं लेकिन महान खिलाड़ी रास्ता खोज लेते हैं।" उन्होंने कहा, "विराट कोहली महान बने क्योंकि वह इस खेल को समझते हैं, वह एक खास तरह के खिलाड़ी हैं। इस समय बस उनका समर्थन करना जारी रखें, उन्हें अच्छा महसूस कराएं।"
28 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल का अपना तीसरा सबसे महंगा स्पेल दर्ज किया। 23-वर्षीय ने एसआरएच के खिलाफ 4-ओवर में बगैर विकेट लिए 45-रन दिए और उनके स्पेल में 3-छक्के लगे। उनका सबसे महंगा आईपीएल स्पेल 2018 में आया था जब उन्होंने एसआरएच की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 55-रन दिए थे।
28 Apr 2022 04:37AM,by: Naveen kumar sahu
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने 20वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े।
27 Apr 2022 04:05PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




