राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। जर्सी में पिंक कलर के कई शेड्स के हॉरिज़ोन्टल स्ट्राइप्स हैं और इसके कॉलर व स्लिव्स डार्क ब्लू कलर के हैं। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्टंटमैन रॉबी मैडिसन को जर्सी 'डिलीवर' करते दिखाया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी
16 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
पुलिस ने बताया है कि जालंधर (पंजाब) के मालियां गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, संदीप पर 8-10 राउंड गोलियां फायर की गईं और मामले में आगे की जांच जारी है।
15 Mar 2022 09:27AM,by: Naveen kumar sahu
भारत द्वारा श्रीलंका का 2-0 से टेस्ट सीरीज़ में सूपड़ा साफ करने और घर पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका जारी की है। भारत 58.33% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका 50% अर्जित अंकों के साथ तीसरे से पांचवें पर आ गया है।
15 Mar 2022 09:27AM,by: Naveen kumar sahu
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा को आउट करने के बाद, अश्विन ने डेल स्टेन के 439 विकेटों के टैली को पछाड़ते हुए अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 440 तक ले ली। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श टेस्ट क्रिकेट में 519 विकेट के साथ सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
15 Mar 2022 06:43AM,by: Babuaa Desk
विराट कोहली का टेस्ट में बल्लेबाज़ी औसत 40 से अधिक मैचों और 4 साल के बाद पहली बार 50 के नीचे हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में कोहली के 23-रन और 13-रन पर आउट होने के बाद उनका औसत नीचे गिरा। कोहली का औसत उनके 61वें टेस्ट-100वें टेस्ट के बीच 50 से ऊपर रहा।
14 Mar 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




