टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि एशेज टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के बाद उनका टेस्ट करियर खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "इन चुनौतीपूर्ण समय में भी, मैं अपनी गेंदबाजी के साथ वास्तव में अच्छी जगह पर महसूस कर रहा हूँ।"
04 Jan 2022 01:08AM,by: Naveen kumar sahu
भारत और द. अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब हुई। टीम का मध्यक्रम खासकर पुजारा और रहाणे की जोड़ी फिर से फेल रही और ओलिवियर की दो गेंदों में ही दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। वहीं डुएन ओलिवियर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए।
03 Jan 2022 10:32AM,by: Naveen kumar sahu
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर भारत दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतता है तो खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा श्रेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "वे [खिलाड़ी] कठिन काम करते हैं, जो बीच में खेलते हैं। हमारा काम सिर्फ उनका समर्थन करना है।" तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से शुरू होगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।
03 Jan 2022 04:49AM,by: Naveen kumar sahu
न्यूज़ीलैंड के डेवॉन कॉनवे ने 2022 का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा है। 30-वर्षीय ने माउंट मॉन्गनुई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 122(227) रन बनाए और यह उनका टेस्ट में दूसरा शतक है। कॉनवे घरेलू मैदान पर टेस्ट करियर के पहले दिन और विदेशी मैदान पर टेस्ट करियर के पहले दिन शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
02 Jan 2022 01:26AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुलासा करते हुए कहा, "मैं चेन्नई में क्लब क्रिकेट खेलता था तो लोगों से यह सुनता था- 'इसका अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है, यह समाप्ति की ओर है'।" अश्विन ने आगे कहा, "मैं ये बातें सुनता रहता था। कभी-कभी हंसना आसान होता है, कभी-कभी यह दर्द देता है।"
02 Jan 2022 01:26AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के मुताबिक, टी20 विश्व कप में भारत को हराना 2021 में पाकिस्तान के लिए सबसे शानदार पल था। उन्होंने कहा, "मैं इसे एक्सप्लेन नहीं कर सकता...सोचा था कि हमें पिछली चीज़ों को याद नहीं करना है।" 2021 के सबसे मुश्किल पल के बारे में उन्होंने कहा, "सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारना दिल तोड़ने वाला पल रहा।"
02 Jan 2022 01:26AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








