खेल

Generic placeholder image

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम दिया गयां है। उनकी जगह पहले अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है। वही, उपकप्तान की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गई है। विराट कोहली मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि, दूसरे मैच का आयोजन मुंबई में होगा। 
 
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर) केएस भरत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

12 Nov 2021 11:35AM,
by: Naveen kumar sahu