भारत और पाकिस्तान लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आज दुबई में आमने-सामने होंगी। कागज पर दोनों टीमें बेहद मजबूत हैं लेकिन आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी पांचों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस मैच के लिए एक मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी। टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। यही कारण है कि भारत ने अभ्यास मैच में सभी को आजमाया।
24 Oct 2021 11:37AM,by: Naveen kumar sahu
बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मैच से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सरफराज अहमद को पाकिस्तान टीम से बाहर रखा है, जबकि मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को मौका दिया है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था, तब सरफराज ही पाक टीम के कप्तान थे। इस पर बाबर ने कहा कि सरफराज स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन हमने भारत के खिलाफ अपनी सबसे बेहतर टीम उतारी है। उन्होंने कहा "शोएब मलिक भी फ्रंट फुट में अच्छा खेलते हैं और स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। इसी वजह से उन्हें मौका दिया गया है। सरफराज को आने वाले मैचों में टीम में शामिल किया जाएगा।"
23 Oct 2021 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के साथ कभी मैच न हारने के सवाल पर कोहली ने कहा- "हम कभी रिकॉर्ड पर चर्चा नहीं करते। हमने पहले क्या किया इस पर बात नहीं होती, क्योंकि इससे ध्यान भटकता है। हमने अच्छी क्रिकेट खेली, इसलिए ही हम जीत पाए हैं। हम रिकॉर्ड देखकर पाकिस्तान के खिलाफ नहीं उतरते: विराट
23 Oct 2021 12:29PM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खेमे में शामिल चार क्रिकेटरों को वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया है। टी-20 विश्व कप के दौरान जिन खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेजने का आदेश दिया गया है उनमें नेट गेंदबाज शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम, कर्ण शर्मा, और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। टी-20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई ने बल्लेबाजों की तैयारी करने के लिए आठ नेट गेंदबाज चुने थे। यूएई से वापस आने वाले यह सभी चारों गेंदबाज घरेलू टूर्नामेंट के तहत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। विश्व कप छोड़ ये चार खिलाड़ी लौटेंगे भारत
23 Oct 2021 07:58AM,by: Naveen kumar sahu
एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, शाहीन शाह अफरीदी अभी युवा हैं और वह सीख रहे हैं जबकि, जसप्रीत बुमराह मझे हुए गेंदबाज हैं और वह लंबे समय से भारत के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, इन दोनों गेंदबाजों की आपस में तुलना करना बेवकूफी है। वहीं, आमिर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। उनका कहना है कि भारत के खिलाड़ी हाल ही में यूएई में खेले हैं और वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत-पाकिस्तान मैच वाले दिन जो प्रेशर को अच्छी तरह से मैनेज करेगा वही मुकाबला जीतेगा। बुमराह से शाहीन की तुलना करना बेवकूफी: मोहम्मद आमिर
23 Oct 2021 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






