इस सीजन में छठवें मैच के बाद वार्नर से टीम की कप्तानी ले ली गई और विलियमसन को हैदराबाद का कप्तान बनाया गया। इसके बाद दूसरे फेज में उन्हें दो मौके दिए गए और उनमें फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। आखिरी मैच में विलियमसन के बाहर रहने के बाद मनीष पांडे को टीम की कमान दी गई, लेकिन मैनेजमेंट ने वार्नर पर भरोसा नहीं जताया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से अलग होने का एलान कर दिया। डेविड वार्नर ने छोड़ा हैदराबाद का साथ
09 Oct 2021 05:48AM,by: Naveen kumar sahu
आज लीग मैच का आखिरी दिन है। आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मुंबई और हैदराबाद की टीम आमने-सामन होंगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को हैदराबाद के खिलाफ एक असंभव जीत हासिल करनी होगी। यह सब भी टॉस पर निर्भर होगा। अगर मुंबई के कप्तान रोहित टॉस जीतते हैं और पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें हैदराबाद पर 170 से ज्यादा रनो के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि केन विलियमसन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन करते हैं तो मुंबई के लिए यह मैच सीजन का आखिरी मैच होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के नेट रन रेट की बराबरी नहीं कर पाएगी, चाहे वो जीत 10 विकेट से हो या कम से कम ओवर में ही लक्ष्य हासिल करने की ही क्यों न हो।
08 Oct 2021 07:27AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2021 में अब लीग स्टेज के छह मुकाबले और बाकी हैं। तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और एक स्थान के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर है। ऐसे में अब हर मुकाबला बेहद रोमांचक और अहम होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस को कोटे के दो-दो मुकाबले और खेलने हैं जबकि कोलकाता और पंजाब के पास सिर्फ एक मौका है।
05 Oct 2021 11:53AM,by: Naveen kumar sahu
49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, कोलकाता को इस दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने की जरूरत है। सनराइजर्स कोलकाता का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
03 Oct 2021 01:27PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









