खेल

Generic placeholder image

बीजापुर - छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पारंपरिक खेलों को शामिल करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तरीय दो दिवस तक आयोजन जहां सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने खेल का हुनर दिखाया, विकासखण्ड एवं नगरीय क्षेत्र के विभिन्न चरणों में शामिल होकर चयनित खिलाड़ी जिला स्तर में खेले और अब जिला स्तर के चयनित खिलाड़ी जगदलपुर में आयोजित होने वाले 7 से 9 दिसम्बर को संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हो रही है। इसी क्रम में बीजापुर में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजन हुआ जिसमें 0-14 वर्ष, 14-18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी 14 विभिन्न प्रकार के एकल एवं सामूहिक खेल में भाग लिए। गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, बांटी, भौरा, रस्साकशी, खो-खो, कबड्डी, संखली, बिल्लस जैसे खेलों को खेलकर लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। जिले के 8 से 10 हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न चरणों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर खेल को और भी रोमांचक बना दिया। जिले भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खुमारी देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम सहित विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री कमलेश कारम, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती नीना रावतिया सहित जनप्रतिनिधियों ने 300 से अधिक खिलाड़ी जो कि संभाग स्तर पर चयनित हुए उन्हें जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री बेनहूर रावतिया, उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम सल्लूर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, जिला खेल अधिकारी श्री फागेश सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलीराम बघेल एवं उप संचालक पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा सहित जिले के मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खेल शिक्षक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर छत्तीसगढ़ शासन के विशेष पहल पर पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संर्वधन हेतु छत्तीसढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश भर में हो रहा है। जिला बीजापुर में 23 एवं 24 नवंबर तक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टैडियम में शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राजगीत के साथ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व स्कूली छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तत्पश्चात खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम ने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और जिले भर से चयनित होकर आए खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देते हुए निर्णायकों के दिशा-निर्देश का पालन करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम, कृषक कल्याण बोर्ड एवं जिला पंचायत सदस्य श्री बसंत राव ताटी, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे ने नियम अनुशासन एवं खेल भावना से खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। जिला खेल अधिकारी श्री फागेश सिंहा ने बताया जिले भर में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला स्तर का आयोजन चौथे चरण पर हो रहा है। सबसे पहले राजीव युवा मितान द्वारा क्लस्टर स्तर पर उसके बाद जोन स्तर पर, फिर विकासखण्ड स्तर पर अब जिला स्तर पर आयोजन हो रहा है, जिसमें 3 वर्गों में प्रतिभागी महिला एवं पुरूष शामिल हैं, सभी स्तर पर 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ राज्य के विलुप्त होते 14 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। जिसमें एकल एवं सामूहिक खेल शामिल है। गिल्ली डंडा, भौरा, बाटी, बिल्लस, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़, खो-खो, कबड्डी, रिलेरेस, लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक जैसे प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के इस गरिमामयी आयोजन पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य श्री इम्तियाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष श्री सोनू पोटाम, जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, उप संचालक पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, खेल शिक्षक, खिलाड़ियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

24 Nov 2022 01:08AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर 23 मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार साहु के निर्देशानुसार जनपद पंचायत,मनरेगा विभाग, राष्ट्रीय आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग,सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज- युनिसेफ द्वारा जनपद पंचायत बीजापुर, भोपालपटनम के सभा कक्ष मे ग्राम पंचायत विकास योजना प्रशिक्षण के तहत सरपंचो का बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों को ग्राम पंचायत विकास योजना में स्थान देने एवं उसपर कार्यवाही करने के संबंध में जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया! साथ ही प्रत्येक माह ग्राम स्थरिय बाल संरक्षण समिती (VLCPC) की नियमित रूप से बैठक आहूत कर, बच्चों एवम किशोर बालक-बालिकाओं से जुड़ी समस्या जैसे बाल-विवाह, बाल श्रम, पलायन, शालात्यागी,बाल अपराध के विषय मे बैठक के माध्यम से नियमित चर्चा एवम कार्यवाही पर उन्मुखीकरण किया गया, साथ जिला संसाधन समूह के सदस्य त्रिपत यालम द्बारा ग्राम पंचायत विकास योजना कैसे बनाना है, कब तक बना कर प्रस्तावित करना है और साथ ही नौ थीम पर विस्तृत चर्चा एंव संवेदीकरण किया गया। साथ ही नीति आयोग पिरामल फाउंडेशन की और से जुबेर आलम ने भी संरपंचो के साथ बात करते हुये कहा की जन आरोग्य समिति की और ग्राम आरोग्य स्वच्छता पोषण समिति की नियमित बैठक आहुत कर स्वस्थ पंचायत बनाने पे जोर देने की आवश्यकता है।

24 Nov 2022 01:08AM,
by: Alanga rao