कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही कराने के लिए नियुक्त ऑफिसर्स जिम्मेदार होंगे। जिला पंचायत बिलासपुर के अंतर्गत सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं।
17 Jan 2025 01:47PM,by: Prashant
राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
17 Jan 2025 01:47PM,by: Prashant
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें दिल्ली सरकार को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) योजना को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र, एम्स और दिल्ली नगर निगम को नोटिस भी जारी किया। पिछले महीने हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से 5 जनवरी तक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को कहा था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि केंद्रीय योजना राष्ट्रीय राजधानी में लागू हो
17 Jan 2025 10:30AM,by: Babuaa Desk
पिछले साल अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह की एक अदालत कल शनिवार को अपना फैसला सुनाएगी। सियालदह अदालत के नामित न्यायाधीश 18 जनवरी को फैसला सुनाएंगे। आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड: कल, शनिवार को फैसला आएगा
17 Jan 2025 10:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







