मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। श्री साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
18 Dec 2024 02:56PM,by: Prashant
मुंबई तट के पास समुद्र में चार लोगों को ले जा रही एक स्पीडबोट टेढ़ी-मेढ़ी चलती है। कुछ ही सेकंड में, यह अचानक एक नौका की ओर मुड़ जाती है और उससे टकरा जाती है। इस घटना का एक वीडियो उस नौका से कैमरे में कैद हुआ, जिस पर 110 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत हो गई, चार की हालत गंभीर है और शेष 104 लोगों को बचा लिया गया है।
18 Dec 2024 02:05PM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
18 Dec 2024 12:15PM,by: Prashant
अगले साल फरवरी में दिल्ली चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर 'संजीवनी योजना' के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अब आपका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। आप लोगों ने देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है।"
18 Dec 2024 11:43AM,by: Babuaa Desk
रेलवे प्रशासन द्वारा चकरभाठा में दिनांक 09 एवं 10 जनवरी, 2025 को आयोजित चालीसा महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 एक्सप्रेस गाडियों का अस्थायी ठहराव रायपुर मंडल के चकरभाठा स्टेशन में 01 मिनट के लिए दिया जा रहा है ।
18 Dec 2024 11:43AM,by: Prashant
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









