टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

 उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव राज्य के सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे आज 27 सितम्बर को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे इस दौरान नगर पंचायतों में आय-व्यय की स्थिति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगे।

27 Sep 2024 01:39AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ब्रम्ह समाज के संस्थापक, समाज सुधारक, विचारक, शिक्षाविद राजा राममोहन राय की 27 सितम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि राजा राम मोहन राय जी के प्रयासों से देश में सती प्रथा और बाल विवाह की प्रथाओं पर रोक लगी। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रयास किये। सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। देश में किए गए सामाजिक और धार्मिक सुधारों के कारण उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत कहा जाता है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

27 Sep 2024 01:39AM,
by: Babuaa Desk